बहराइच: बहराइच महाकुम्भ मेला के लिए 70 बसों का बेड़ा आवंटित, 50 यात्रियों की बुकिंग पर 2 को निःशुल्क सुविधा
बहराइच 13 जनवरी 2025 से प्रारम्भ हो रहे महाकुम्भ मेले के सफल संचालन हेतु अनुसगिंग व्यवस्थाओं एवं मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, यात्रियों, पर्यटकों को सुगम एवं सुचारू परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु महाकुम्भ मेला 2025 में बहराइच डीपो को 70 बसों का आवंटन निर्धारण किया गया है। 70 बसों में 30 विशेष कलर की बसों का आवंटन जनपद बहराइच में प्राप्त हुआ है।