धनौरा: गजरौला के रमाबाई अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में फिट इंडिया के तहत प्रतियोगिता का आयोजन, मोबाइल से दूर रहने की अपील की गई
नगर के रमाबाई अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में फिट इण्डिया कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को '2047 विकसित भारत और खेल' विषय पर आधारित चित्रकला एवं रंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में शारिरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग के प्रभारी डॉ.अजय कुमार ने कहा कि आज खेलों में भी करियर की असीम संभावनाएं हैं। हमारे देश व प्रदेश की सरकार भी खेलों को बढ़ाव है।