भोपाल में नगर निगम सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर प्रभावित, कई इलाकों में सड़कों पर पड़ा रहा कचरा, सफाई कार्य पूरी तरह ठप। आधे महीने की सैलरी मिलने से नाराज नगर निगम के सफाईकर्मियों ने कचरा उठाना बंद कर दिया और निगम कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक कोलार इलाके में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। जबकि, शहर के अन्य क्षेत्