सोनुआ में सोमवार को प्रखंड सभागार में 'एस्पायर' संस्था द्वारा आंगनवाड़ी सेविकाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें 'नन्हे कदम' कार्यक्रम के तहत 0 से 6 वर्ष के बच्चों के सर्वांगीण विकास (ECD) और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल व शिक्षा (ECCE) पर विस्तृत जानकारी दी गई।