रायबरेली: डीएम ने विकास खंड के गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान दिखाई सख्ती, बिचौलियों को दूर रहने के दिए निर्देश
Raebareli, Raebareli | May 4, 2026
4मई2026समय12:10पर डीएम सरनीत कौर ने डीह विकास खंड के गेहूँ क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रहे तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीएम ने स्पष्ट कहा कि बिचौलियों की कोई भूमिका न हो और किसानों से अधिकतम गेहूँ समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए। साथ ही भुगतान समय से सीधे खातों में भेजा जाए।