हिन्दू जागरण मंच के बैनर तले निकली भव्य सिद्धनाथ मनोकामना कांवड़ यात्रा
गंगी आरा से सुबह 5 बजे शुरू हुई यात्रा, केशोपुर गंगा घाट से जल लेकर बिंद टोली स्थित सिद्धनाथ बाबा का हुआ जलाभिषेक; तपती धूप में भी कांवड़ियों की श्रद्धा रही अटूट
आरा, भोजपुर। हिन्दू जागरण मंच के तत्वावधान में आयोजित सिद्धनाथ मनोकामना कांवड़ यात्रा मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में भव्य रूप से निकाली गई। सुबह करीब 5 बजे गंगी आरा से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों ने हिस्सा लिया।
Arrah, Bhojpur | Aug 11, 2026