मुरैना नगर: रामलाल का पुरा: तनु हत्याकांड का खुलासा, फोटो में दिखी साफी से पकड़ा गया आरोपी, एसपी धर्मराज मीणा ने बताई वजह
मुरैना के रामलाल का पुरा गांव में 7 वर्षीय तनु जाटव हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। भात कार्यक्रम में आई तनु का शव शुक्रवार सुबह खेत की मेढ़ पर मिला था। हाथ-पैर साफी से बंधे थे और सिर कुचला गया था। एसपी धर्मराज मीणा ने आज शाम बताया कि फोटो-वीडियो में दिखी साफी से पड़ोसी रामदीन जाटव तक पुलिस पहुंची। आरोपी ने रंजिश में हत्या करना कबूल किया।