टेहरोली: टहरौली पुलिस ने 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
थाना टहरौली क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली एवं थाना प्रभारी निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा कबूतरा डेरा पर आज रविवार को समय 4 बजे छापेमार कार्यवाही की गई जिसमें दो महिलाएं 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बेचते हुए पकड़ी जाने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है