पन्ना: मायके आई महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, चूहा मार दवा खाने से तीन बच्चों की मां की मौत
Panna, Panna | Apr 18, 2026 "मध्य प्रदेश के पन्ना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सलेहा के ग्राम गंज में खुशियां मनाने मायके आई 26 वर्षीय सुनीता ने चूहा मार दवा खाकर अपनी जान दे दी। शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ने वाली इस मां के पीछे अब तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है कि आखिर किन हालातों ने एक मां को मौत को गले लगाने पर मजबूर किया।"