पट्टी: भांटपट्टी गांव में प्राथमिक विद्यालय और बाजार के बीच जलभराव से आवागमन बाधित, ग्रामीण परेशान
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीमावर्ती गांव भांटपट्टी में हल्की बारिश के बाद ही जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव सुल्तानपुर जनपद की सीमा से सटा हुआ है, जहां स्थित प्राथमिक विद्यालय और बाजार के बीच का मार्ग पानी से लबालब भर गया है। इसके चलते लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में विकास कार्यों की स्थिति बेहद खराब