बयाना: बयाना में क्रेशर प्लांट में रंगदारी के लिए की गई मारपीट
बयाना सदर थाना क्षेत्र के अगावली गांव में स्थित शिवालिक सिलिका क्रेशर प्लांट पर रंगदारी मांगने और कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने प्लांट पर पहुंचकर कर्मचारियों से मारपीट की और हर महीने 50 हजार रुपए की चौथ मांगी। रकम न देने पर प्लांट मालिक को गोली मारने की धमकी भी दी गई।