बेगूसराय: समाहरणालय परिसर से छात्र-छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, 13 मई को मतदान करने के लिए किया जागरूक
13 मई को बेगूसराय में होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राओं ने समाहरणालय परिसर से साइकिल रैली निकाली. इस दौरान शहर के विभिन्न विद्यालयों के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने इस साइकिल रैली में भाग लिया. इस मौके पर परियोजना बालिका विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार ने पूरी जानकारी दी.