महमूदाबाद: तिलपुरा में आधी रात आग का कहर, गरीब का आशियाना राख, 6 लोगों का परिवार हुआ बेघर
रामपुर मथुरा क्षेत्र के तिलपुरा गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में अशोक कुमार प्रजापति का घर पूरी तरह जल गया। आग में अनाज, कपड़े, ₹15 हजार नगद, जेवरात और बच्चों की किताबें तक राख हो गईं। चार छोटे बच्चों समेत 6 लोगों का परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। घटना के बाद भी अब तक कोई ठोस प्रशासनिक मदद नहीं पहुंची है।