मेरठ: ब्रह्मपुरी इलाके में नाले में मिला बाइक मिस्त्री का शव, रात से था लापता, शराब पीने का था आदी, जांच में जुटी पुलिस
Meerut, Meerut | Jun 16, 2026 मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब माधवपुरम गेट के पास एक नाले में युवक का शव मिला। मृतक की पहचान आर के पुरम निवासी रवि के रूप में हुई है, जो टीपीनगर क्षेत्र में बाइक मिस्त्री का काम करता था।