ललितपुर: बदमाशों से हुई मुठभेड़ के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
ललितपुर जनपद के कोतवाली तालबेहट का है जहां तालबेहट पुलिस द्वारा लूट एवं चोरी की घटनाओं में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमे बदमाशो ने फायरिंग कर दी आत्म रक्षा में जवाबी कार्यवाही में दो अभियुक्तों को गोली लगी जिससे दोनों घायल हो गए जिन्हें मौके पर गिरफ्तार कर आवश्यक उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया।