महोबा: कुनहेटा मोड़ पर 20 दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की आज इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | Apr 25, 2026 दरअसल महोबा जनपद के महोबकंठ थाना क्षेत्र के ग्राम भुजपुरा निवासी 70 वर्षीय नाथूराम बीती 5 अप्रैल को बाइक में सवार होकर पनवाड़ी से अपने गांव लौट रहे थे। तभी कुनहटा मोड़ पर दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल से लखनऊ ले जाया गया था। जहां आज उनकी मौत हो गई। परिजन शव को वापस महोबा लेकर आ गए। वहीं पुलिस ने आज पोस्टमार्टम कराया है।