कोरबा: खेत पर गिरी आकाशीय बिजली, किसान पिता की मौत, पुत्र बेहोश, धान छिड़काव करते समय हुआ हादसा
Korba, Korba | Jul 4, 2026 कोरबा जिले में मौसम के अचानक बदलने से एक बड़ी अनहोनी हो गई। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमान में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे खेत में काम कर रहे किसान पिता-पुत्र पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में 75 वर्षीय किसान धनीराम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र धनेश्वर पटेल गंभीर रूप से बेहोश हो गया।