हैदरनगर: जनगणना 2026 को लेकर हैदरनगर के प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
भारत जनगणना के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड सभागार में मंगलवार से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्व प्रताप मालवा एवं अंचल अधिकारी संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।