बिलग्राम: बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल, राघोपुर-मटियामऊ मार्ग पर हुआ हादसा
हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना राघोपुर-मटियामऊ तिर्वाकुली मार्ग पर हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक चालक तिर्वा कुली की ओर से आ रहा था। उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।