बिंद: मकनपुर और राजोपुर में महिला संवाद, दीदियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए किया प्रेरित
Bind, Nalanda | Jun 3, 2025 बिंद प्रखंड के दो पंचायतों में मंगलवार को सुबह 11 बजे महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कथराही पंचायत के मकनपुर व ताजनीपुर के राजोपुर गांव में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने गांव में हर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग रखी। जीविका से संबंधित विभिन्न योजनाओं को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से लोगों को वीडियो को दिखाया गया।