बिंद: बिंद फोरलेन चौक पर समर्थकों ने मंत्री रेणु देवी का जोरदार स्वागत किया
Bind, Nalanda | May 31, 2025 बिंद प्रखंड के बिंद फोरलेन चौराहा पर शनिवार को सुबह 10 बजे बिहार सरकार के पशु एवं मत्सय संसाधन विभाग के मंत्री रेणु देवी का कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से स्वागत किया। मंत्री रेणु देवी शेखपुरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रही थी। जहां बिंद फोरलेन चौराहा पर दर्जनों समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री को देखने के लिए समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।