बांका: कटेली मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ जख्मी, अस्पताल में किया गया उपचार
Banka, Banka | May 17, 2024 कटेली मोड़ समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार जख्मी हो गया। वही मौके पर डायल 112 के पदाधिकारी विजय कुमार विजेता पहुंचे और जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। बताया गया कि आर पाथर निवासी वीरेंद्र कुमार बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान कटेली मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह जख्मी हो गया।