टिकारी: शिवनगर से दहेज प्रताड़ना को लेकर बहु की हत्या का आरोपी ससुर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी ससुर को न्यायिक हिरासत में भेजा
Tikari, Gaya | Jun 8, 2026 टिकारी थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव से पुलिस ने बहु को दहेज प्रताड़ना देकर हत्या करने के आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ससुर की पहचान रामपति यादव के पुत्र सुरेश यादव से हुई है। जिसके खिलाफ कोंच के हूसेचक निवासी मृतका के भाई शंभु यादव ने FIR दर्ज कराया है। SHO ने बताया कि आरोपी को सोमवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।