इंदौर: चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय से चंदन के पेड़ कटें, नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
Indore, Indore | Sep 12, 2024 इंदौर के शासकीय चाचा नेहरू अस्पताल परिसर में नकाबपोश बदमाश घुसे और चौकीदार को पिस्टल दिखाकर डराया और पार्किंग में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को तोड़ दिया, जिसके बाद बदमाशों ने परिसर में तीन चंदन पेड़ के तने काट लिए और अपने साथ ले गए। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। जहां अब पुलिस अस्पताल परिसर के अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।