पलिया: पलिया तहसील के नौगवां में अवैध शीशम की लकड़ी व कटर बरामद, वन अधिनियम के तहत सात पर केस, दो हिरासत में
मझगई वन रेंज की टीम ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निघासन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुबहा में छापेमारी कर भारी मात्रा में शीशम की अवैध लकड़ी और लकड़ी काटने का कटर बरामद किया है। मामले में सात लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।