ऊना: महिला मोर्चा मंडल ब्लॉक ऊना की बैठक का हुआ आयोजन, भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी शीतल भारद्वाज रहीं मौजूद।
भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी शीतल भारद्वाज व जिला अध्यक्ष अनू ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को महिला मोर्चा मंडल ब्लॉक ऊना की बैठक का आयोजन किया गया। शीतल भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस ने महिला वर्ग के साथ केवल सत्ता हासिल करने के नाम पर धोखा किया है। महिलाओं को हर महीने 1500 रु. जारी करने का वादा करने वाली कांग्रेस अब इस गारंटी को याद भी नहीं कर रही है।