रावतभाटा: रावतभाटा की दीपुरा घाटी में चलती पिकअप में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, दमकल ने पाया काबू
विजय सिंह ने शनिवार दोपहर 3 बजे बताया कि रावतभाटा उपखंड क्षेत्र की दीपुरा घाटी स्थित माताजी मंदिर के पास शनिवार दोपहर चलती पिकअप में अचानक आग लग गई। पिकअप भैंसरोड़गढ़ से सामान छोड़कर मोड़क गांव जा रही थी। चालक को चलते समय जलने की गंध महसूस हुई, जिसके बाद उसने तुरंत वाहन रोककर बाहर छलांग लगा दी। कुछ ही देर में आग ने पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर नग