हाथरस: हा.जंक्शन के गॉव वरमाना ओडपूरा में मकान बनवाने को लेकर परिजनों में हुई मारपीट पति-पत्नी हुए घायल थाने हुई शिकायत
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गॉव वरमना ओडपूरा में मकान बनवाने को लेकर परिजनों में मारपीट हो गई। मारपीट में पति अमृतपाल पत्नी सीमा घायल हो गए। अचानक से हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मचने से मौके पर भारी भीड़ लग गई। पति-पत्नी की थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।