सुरंगदेवरी स्थित प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र श्री सिद्धेश्वर धाम में आयोजित श्री गणेश पुराण कथा के तीसरे दिन बुधवार को 6 बजे तक कथावाचक पंडित ललित मिश्रा ने भगवान गणेश की दिव्य महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान पंडाल गणपति बाप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने बताया कि देवताओं के बीच प्रथम पूज्य बनने की प्रतिस्पर्धा में गणेश जी आगे रहे।