मीनापुर: कंठ बिशुनपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला प्रकाश में आया है ।
कंठ बिशुनपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला प्रकाश में आया है । मृतक की पहचान कंठ बिशुनपुर गांव के चंदन कुमार के पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है । बताया जा रहा है की मृतक के पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है । मनीषा घर पर सास के साथ रहती थी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया