कायमगंज: गांव उलियापुर में आकाशीय बिजली गिरने से धमाका हुआ, चटका लेंटर, घर की विद्युत केबल में लगी आग
कायमगंज के उलियापुर निवासी सावरेन सक्सेना पुत्र बच्चन लाल के घर की छत पर शनिवार तड़के सुबह लगभग 4:30 बजे आकाशीय बिजली गिर गई। तेज धमाका हुआ।तभी छत का लेंटर चटक गया। और घर की विद्युत केबल में आग लग गई। आग घर में लगे पर्दों तक फैलने लगी और चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया। पत्नी कुंती और बहन गुड़िया सुरक्षित बच गई।