पूर्णागिरि: टनकपुर में आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही हुआ निस्तारण
गुरूवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक टनकपुर तहसील सभागार में एसडीएम आकाश जोशी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न लोगों नें अपनी समस्याओ को रखा। जिनमे अधिकांश समस्याओ का मौके पर ही समाधान किया गया, शेष समस्याओं को सम्बंधित विभागों के पास समाधान के लिए भेजा गया है।