मंझनपुर: कौशाम्बी में किशोर को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, लिंग परिवर्तन कराने की शिकायत से मचा हड़कंप, एएसपी ने दी जानकारी
सैनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने और उसका लिंग परिवर्तन कराने की शिकायत सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित पिता ने कौशाम्बी और फतेहपुर के तीन किन्नरों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एएसपी ने बताया मामले में जांच चल रही है।