मुरैना नगर: लोहरी पुरा गांव में अधेड़ किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के लोहरी का पुरा गांव में 54 वर्षीय डरु सिंह सिकरवार ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। परिजन उन्हें उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।