#News|अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, डूमडूमा आंचलिक समिति की ओर से आगामी बोल बम यात्रा के दौरान डीजे की ध्वनि सीमा नियंत्रित रखने, अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा मादक पदार्थों एवं शराब के सेवन पर रोक सुनिश्चित करने की मांग को लेकर डूमडूमा सहायक आयुक्त (सब-डिविजनल) कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन ने प्रशासन से अपील की कि यात्रा की धार्मिक गरिमा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
#BolBamYatra #DoomDooma #Assam #HinduParishad #BajrangDal #ReligiousNews #LawAndOrder #Tinsukia #NewsUpdate #TinsukiaTalk24x7