कर्वी: चित्रकूट पुलिस ने 102 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर 15.75 लाख के फोन लौटाकर चेहरे पर मुस्कान लौटाई
चित्रकूट पुलिस ने एसओजी/सर्विलांस टीम की मदद से 102 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप कर गुरुवार दोपहर 2 बजे प्रेसनोट जारी किया है। मोबाइलों की अनुमानित कीमत 15.75 लाख रुपये है। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई पर मोबाइल धारकों ने पुलिस का आभार जताया।