गायघाट: केवटसा चौक के पास NH-27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत केवटसा चौक के समीप एनएच 27 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार घायल हो गया। घटना शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। घायल बाइक सवार का पहचान कटरा थाना क्षेत्र के बकुची गांव के शोभे भगत बताया गया है। वहीं मौके पर पहुंची बेनीबाद थाना की पुलिस ने उसे घायलावस्था में गायघाट सीएचसी लाया।