सांगानेर: जयपुर के रामबाग चौराहे पर स्कूली बच्चों ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश
जयपुर शहर के रामबाग चौराहे पर एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने यातायात जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।