सहारनपुर: सदर बाजार थाना पुलिस ने चोरी के मामले में 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया, 10,500 रुपये बरामद
थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरी के अभियोग में वांछित 4 अभियुक्ताओं को शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से 10,500 रुपये नगद बरामद हुए है। 30 अप्रैल को वादी ने थाने में तहरीर दी कि 4-5 अज्ञात महिलाओं ने उसकी जेब से 50,000 रुपये चुरा लिए। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई।