बालोद: बालोद में तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई, 41 दुकानदारों का चालान, मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाओं की जांच
Balod, Balod | May 8, 2026 छत्तीसगढ़ शासन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर बालोद जिले में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 के तहत कार्रवाई करते हुए 41 दुकानदारों का चालान काटा गया। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा गठित औषधि विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर यह कार्रवाई की।