गोरखपुर: चलती बाइक अचानक आग का गोला बनी
गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां चलती बाइक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि यह घटना गोरखपुर के रेती चौक से घंटाघर रोड की है, जहां एक युवक अपनी पल्सर बाइक से जा रहा था।