बदायूं: मामूरगंज गांव में किशोरी ने एंगल पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | May 14, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के मामूरगंज गांव की रहने वाली 15 वर्षीय साक्षी पुत्री कोमिल ने कल बुधवार शाम को एंगल पर फांसी का फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने साक्षी के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।