कटिहार: कुरेठा सहजा के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, जख्मी, अस्पताल में भर्ती
कुरेठा सहजा के समीप अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार जख्मी हो गया। यह मामला शाम साढ़े सात बजे का है । पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिन्ता का माहौल है।