ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान लालपुर के पास करीब साढ़े किलो गांजे के साथ एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिंकू शर्मा मुरादाबाद से गांजे की खेप लाकर यहां सप्लाई करता था। आरोपी के कब्जे से एक स्कूटी भी बरामद हुई है। जिसकी डिग्गी में यह गंजा छुपाता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।