किशनगंज: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 14 वर्षीय किशोर की दबने से हुई मौत, चालक घायल
जानकारी शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली भंवरगढ़ कस्बे के समीप कुंदा रोड स्थित ओजीपीएल पावर प्लांट से राख भरकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सामने आए गौवंश के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर में सवार 14 वर्षीय किशोर अरमान अली पुत्र अब्दुल हबीब निवासी डिकोनियां ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक गिरिराज घायल हो गया।