उज्जैन ग्रामीण: महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्रद्धालु ने वाहन सहित ठंडे टैंकर का दान किया
उज्जैन, 22 अप्रैल 2026। भीषण गर्मी को देखते हुए विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की गई है। मुंबई निवासी अमित पोपटलाल पांचाल ने मंदिर प्रबंध समिति को ठंडे पानी का विशेष टैंकर (वाहन सहित) दान किया। इससे दर्शनार्थियों को गर्मी में स्वच्छ व ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। मंदिर प्रबंध समिति ने इस पुनीत कार्य