धौरहरा तहसील क्षेत्र के खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम महरिया गांव में एक मां और बेटी को उसके ही बेटों द्वारा मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। वही पीड़िता रामरानी ने आज रविवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।