दारू: दारू प्रखंड में राम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, युवाओं ने शस्त्र पूजन कर दिखाई कला
दारू प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मना राम जन्मोत्सव, शस्त्र पूजन कर युवाओं ने दिखाई कला। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी शुक्रवार को दारू प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पारंपरिक हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। दिगवार, हरली, इरगा, जिनगा, कविलासी, मेढ़कुरी खुर्द, दारू, पुनाई और रामदेव खरिका पंचायतों में उत्सव का माहौल रहा।