मधेपुरा में बीएन मंडल स्टेडियम के मुख्य भवन में चल रही 12 दिवसीय नाट्य कार्यशाला के दौरान बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों, छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को पारंपरिक रूप से दही, चूड़ा एवं तिलकुट परोसा गया।