धामपुर: धामपुर के तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जिला अधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने धामपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियो की समस्या सुनी। संबंधित शिकायतो के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर एसडीएम धामपुर स्मृति मिश्रा आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।